
बिहार से निकले IAS-IPS आफिसर आज देश के कई राज्यों में अपने कामों से सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसे ही एक आईएएस अधिकारी हैं अभिषेक आनंद। बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले अभिषेक को चित्रकूट का डीएम बनाया गया है। इसपर गांव-घर परिवार के लोग बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वहीं अभिषेक आनंद को जानने वाले कहते हैं कि वे शुरू से मेधावी थे। अब तपोभूमि चित्रकूट की कमान मिली है तो उसे भी बाखूबी निभाएंगे।
2014 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक आनंद मूल रुप से बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले हैं।अभी तक वह नगर निगम बरेली में नगर आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बरेली से पहले अभिषेक कानपुर में सीडीओ रह चुके हैं। अपने कार्यों को लेकर वे हमेशा चर्चा में रहे। ग्राम्य विकास की कई योजनाओं का बेहतर संचालन करते हुए स्वावलंबन पर काम किया है।
यूपी की स्मार्ट सिटी बरेली को चमका दिया
मुंगेर के अभिषेक आंनद को यूपी के चित्रकूट जिले का डीएम बनाया गया है। इससे पहले वह वह बरेली नगर निगम में नगर आयुक्त थे। वहां पर उन्होंने कई सराहनीय काम किए। मुंगेर के लाल को डीएम बनने पर जिले वासियों के लिए गर्व की बात है। अभिषेक आंनद की पत्नी कृतिका भी उत्तर प्रदेश में आईएएस है।
बतौर नगर आयुक्त बरेली अभिषेक आनंद ने स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत कई कार्यों का क्रियान्वयन तेजी के साथ कराया। कचरा निस्तारण प्लांट हो या 150 से अधिक पार्कों में ओपन जिम। बरेली की सूरत बदलने में आईएएस अभिषेक आनंद का सक्रिय योगदान रहा। अब वे चित्रकूट की तस्वीर भी बदलेंगे, ऐसा उनके जानने वालों का कहना है।
स्मार्ट सिटी को चमकाने के बाद अब तपोभूमि को संवारेंगे आईएएस अभिषेक आनंद, नगर आयुक्त रहते कराए यह विशेष काम
रुहेलखंड के बरेली शहर को स्मार्ट सिटी के रुप में चमकाने के बाद अब आइएएस अभिषेक आनंद भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट को संवारेंगे। इसके लिए वह सोमवार को … जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण करेंगे।
कराया कचरा निस्तारण प्लांट का निर्माण
आइएएस अभिषेक आनंद अब चित्रकूट की धरा पर समृद्धि की गंगा बहाने सोमवार को पहुंच रहे हैं। उन्होंने बरेली के नगर आय…
नगर आयुक्त रहते कराए यह विशेष काम
-150 से अधिक पार्कों में ओपन जिम
– 50 साल से पड़े कचरे के निस्तारण के लिए बनाया प्लांट
– दो ओवरब्रिज निर्माण
– लाइट …

