हरियाणा के 2 IPS अफसरों को झटका:केंद्र ने जोरवाल और ओमप्रकाश के डेपुटेशन पर 5 साल का बैन लगाया; फॉरेन असाइनमेंट पर भी रोक….

Govt Listing Guest Posts

Bureaucrats Magazine – Breaking News- केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के हरियाणा कैडर के दो अफसरों अभिषेक जोरवाल और ओमप्रकाश पर 5 साल का बैन लगा दिया है। इस टाइम पीरियड के दौरान दोनों अफसरों को केंद्र में कोई डेपुटेशन नहीं मिलेगी। इनमें से ओमप्रकाश हरियाणा कैडर के 2006 बैच और अभिषेक जोरवाल 2011 बैच के IPS अफसर हैं।

Bureaucrats Magazine –केंद्रीय गृह मंत्रालय की और से हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी संजीव कौशल को एक नोटिस भेजकर इस आदेश की जानकारी दे दी गई है। MHA के आधिकारिक दस्तावेज के अनुसार, इस दौरान अभिषेक जोरवाल के किसी भी तरह के फॉरेन असाइनमेंट पर रोक रहेगी।

Bureaucrats Magazine – 14 जून को भेजा गया था लेटर……
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अभिषेक जोरवाल को 14 जून 2023 को पांच साल के लिए नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) में डेपुटेशन के लिए भेजा था। इस डेपुटेशन को भी रद्द कर दिया गया है।

इनसे पहले IPS अधिकारी मणिलाल पाटीदार को भारतीय पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। वहीं, गोवा में लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में केंद्र सरकार ने एक DIG को सस्पेंड भी कर दिया था। हालांकि IPS अभिषेक जोरवाल पर सस्पेंशन जैसी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Bureaucrats Magazine –.जयपुर के रहने वाले हैं अभिषेक
कैथल के SP अभिषेक जोरवाल मूल रूप से राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं। उनके पिता एचएम मीणा राजस्थान पीडब्ल्यूडी के सेक्शन इंजीनियर के पद से रिटायर हैं जबकि मां संतोष मीणा गृहिणी हैं। अभिषेक की बहन अनुपमा जोरवाल आईएएस अधिकारी हैं जबकि उनके जीजा अखिलेश कुमार यूपी में आईपीएस अधिकारी हैं। वहीं, पत्नी डॉ. कोमल डेंटल सर्जन हैं।

यहां देखिए अभिषेक जोरवाल पर बैन से जुड़ा ऑर्डर…Bureaucrats Magazine –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *